News :
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के प्रति किया जागरूक किसी एक संगठन को टारगेट करना गलत, वैधानिक तरीको व सबूतों के आधार पर हुई है कार्यवाही:एसपी सिटी फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं के बीच फंसी मां-बेटी को पुलिस ने सुरक्षित निकाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने साप्ताहिक परेड निरीक्षण के दौरान जवानों के साथ लगाई दौड़ कप्तान रेखा ने साप्ताहिक परेड में जवानों की कार्यकुशलता, अनुशासन को परखा गोचर मेले और वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले आईटी पार्क में जलभराव से निजात दिलाने को तैयार हुआ प्लान, शासन को भेजने की तैयारी हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश

गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/14/2025


विकासनगर-: सहसपुर अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहे एक अभियुक्त को विकासनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 सहसपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओ में शामिल 03 अभियुक्तों 1- जीशान पुत्र बुन्दु निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0, 02- असलम पुत्र नयाजमुलदीन निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर थाना खिजरावाद जिला यमुनानगर हरियाणा  03-आरिफ पुत्र शहीद निवासी सिकरोडा भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, जिनके द्वारा गिरोह बनाकर उक्त घटनाओ को अंजाम दिया गया था,  के विरुद्ध दिनांक – 15 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसमे अभियुक्त जीशान पुत्र बुद्धू तथा असलम पुत्र नयाजमुलदीन को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

 प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त आरिफ पुत्र शहीद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी तंत्रो के हवाले से उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी थी। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से भी लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये गए, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। 

अभियुक्त को पकड़ने को पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल शनिवार की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त आरिफ पुत्र शहीद निवासी सिकरोडा भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सहसपुर व डोईवाला में आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
जनता की सुरक्षा के लिए कड़ा बनाये पहरा, रात्रि गश्ती हो मजबूत: रेखा यादव

जनता की सुरक्षा के लिए कड़ा बनाये पहरा, रात्रि गश्ती हो मजबूत: रेखा यादव