News :
समूह बैठक से लौट रही महिलाओं की गाड़ी 300 मीटर खाई में गिरी, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत 13.40 ग्राम स्मैक व 2 पेटी से अधिक देसी शराब संग 3 अभियुक्त गिरफ्तार एसएसपी सरिता डोबाल का एक्शन प्लान,अपराधियों पर कसेगा शिकंजा नशा तस्करों से लेकर साइबर अपराधियों पर होगी नजर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताईं प्राथमिकताएं देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल एसएसपी की कमान मां भद्रकाली की पूजा अर्चना के साथ सरिता डोभाल ने संभाली जनपद टिहरी की कमान आपदा के मोर्चे से आस्था की राह तक चमोली में छाए रहे एसपी सुरजीत सिंह पंवार निरीक्षक कुंदन सिंह राणा होंगे पटेलनगर के नए थाना प्रभारी, 12 प्रभारियों समेत 18 पुलिस कर्मियों के तबादले टिहरी पुलिस टीम ने कप्तान श्वेता को दी यादगार विदाई

नशा तस्करों से लेकर साइबर अपराधियों पर होगी नजर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताईं प्राथमिकताएं

  • Share
नशा तस्करों से लेकर साइबर अपराधियों पर होगी नजर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताईं प्राथमिकताएं

shikhrokiawaaz.com

11/28/2026



पौड़ी:जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान देवेन्द्र पींचा ने आज शनिवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पौड़ी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी। नशे की खरीद-फरोख्त से लेकर सप्लाई और वितरण तक शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी एसएसपी ने अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि जिले में जाम की समस्या कम करने, यातायात को व्यवस्थित रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाएगी। वहीं, तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए ठगी के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करने और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया जाएगा।




महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएसपी ने पुलिस और मीडिया को समाज के प्रति जिम्मेदार महत्वपूर्ण संस्थाएं बताते हुए कहा कि दोनों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित संवाद से जनसमस्याओं को उचित मंच मिल सकता है। उन्होंने पत्रकारों से रचनात्मक सुझाव देने और जनहित के मुद्दों पर सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। साथ ही भरोसा दिलाया कि पौड़ी पुलिस की ओर से आवश्यक जानकारियां समय पर और तथ्यों के आधार पर साझा की जाएंगी।




Comments
comment
date
latest news
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियो को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियो को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई