News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

सहकारी समिति में पूर्व सचिव ने किया 19 लाख रुपये का गबन, गिरफ्तार

  • Share
सहकारी समिति में पूर्व सचिव ने किया 19 लाख रुपये का गबन, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/22/2026


देवप्रयाग-: सहकारी समिति में सचिव पद पर बैठ आम जनता के पैसे पर गिद्ध की निगाह रख 19 लाख रुपये का गबन करने वाले पूर्व सचिव को देवप्रयाग पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।


बीती 19 मार्च को संदीप सिंह सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोट पौड़ी द्वारा थाना देवप्रयाग में तहरीर दी थी कि बहु साधन सहकारी समिति लिमिटेड देवप्रयाग के पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला द्वारा अपने पद पर रहते हुए बहु साधन सहकारी समिति लि0 देवप्रयाग में 19 लाख रुपयों का गबन  किया गया है। देवप्रयाग पुलिस द्वारा अभियुक्त पूर्व सचिव के खिलाफ धारा- 409 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। 


सहकारी समिति में पूर्व सचिव द्वारा स्वयं से पद में रहते हुए 19 लाख रुपयों का गबन करने के गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा आरोपों की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच व अभियुक्त की धरपकड़ को थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जांच में आरोप सही पाए। वहीं अभियुक्त अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसके चलते अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।


पुलिस टीम ने अभियुक्त की संभावित गतिविधियों एवं आवागमन के संबंध में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन परीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की धरपकड़ को लगातार किये जा रहे प्रयासों एवं सटीक सूचना संकलन के परिणामस्वरूप पुलिस ने आज बुधवार को उक्त प्रकरण में वांछित नामजद अभियुक्त शैलेंद्र गैरोला(32) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी- बडीयारगढ़ कीर्तिनगर, जनपद- टिहरी गढ़वाल, हाल पता-  श्रीनगर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा मुकदमे से संबंधित मामले में लगभग 19 लाख रुपये गबन किए जाने की बात स्वीकार की गई। 

Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद