News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

विदेशी छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला विदेशी छात्र गिरफ्तार

  • Share
विदेशी छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला विदेशी छात्र गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/20/2024


देहरादून-: पार्टी के दौरान साउथ सूडान निवासी एक छात्र द्वारा अपने ही कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। देहरादून के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली एक विदेशी छात्रा के साथ उसके ही कॉलेज में पढ़ने वाले साउथ सूडान के एक 24 वर्षीय छात्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के साथ जिस वक्त यह घटना हुई उस वक़्त वह अपने एक विदेशी दोस्त के मोहब्बेवाला स्थित किराए के फ्लैट में पार्टी में गयी थी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।


 ज्ञात हो कि बीती 15 नंवबर को क्लेमेंटटाउन पुलिस को दिल्ली पुलिस के माध्यम से प्राप्त एक ज़ीरो एफआईआर मे एक देहरादून के शिक्षण संस्थान में अध्यनरत एक विदेशी छात्रा ने उसके शिक्षण संस्थान में ही पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र मूसा लाडू(24) पुत्र जेम्स निवासी- साउथ सूडान के द्वारा उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसपर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 64 (1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।

मामला विदेशी छात्रा से जुड़ा होने के चलते पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए,जिसपर क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान अंकित किये। पीड़ित छात्रा के अनुसार मोहब्वेवाला में वह अपने दोस्त के किराये फ्लेट में आयोजित पार्टी में गयी थी जहां  29 अक्टूबर को अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।  पुलिस द्वारा पीड़िता के साथ मोहब्बेवाला स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां निरीक्षण के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों व पीड़िता का बयानों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जाना प्रकाश में आया। पुलिस को जांच में पीड़िता द्वारा चण्डीगढ़ में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिये उक्त घटना से पूर्व ही 15 दिन के अवकाश के सम्बन्ध में अपने हॉस्टल में प्रार्थना पत्र दिए जाने की भी जानकारी मिली। घटना के बाद पीड़िता उक्त धार्मिक आयोजन में सम्मलित होने चण्डीगढ़ गयी थी।

पीड़िता के बयानों व सभी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आज बुधवार को अभियुक्त मूसा को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है। 

वहीं घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को उक्त फ्लैट के मालिक द्वारा पीड़िता के विदेशी दोस्त को बिना पुलिस को सूचित किये अपने यहां रुकवाने की जानकारी हुई थी जिस पर संबंधित फ्लैट के मालिक के विरुद्ध भी विदेशी अधिनयम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
एसएसपी देहरादून द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना सडक दुर्घटना मे घायल महिला आरक्षी का हाल

एसएसपी देहरादून द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना सडक दुर्घटना मे घायल महिला आरक्षी का हाल