News :
3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ! नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित*

  • Share
टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित*

shikhrokiawaaz.com

08/31/2026


टिहरी :पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर और अपर उप निरीक्षक शेर सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। दोनों अधिकारियों के सम्मान में पुलिस लाइन चंबा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने दोनों अधिकारियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके सेवाकाल की सराहना की।

अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर ने करीब 29 वर्ष की पुलिस सेवा के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली। वह 20 अगस्त 1997 को आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2009 में मुख्य आरक्षी तथा वर्ष 2022 में अपर उप निरीक्षक (ना.पु.) के पद पर पदोन्नत हुए। मार्च 2024 से वह टिहरी गढ़वाल में तैनात थे।

वहीं अपर उप निरीक्षक शेर सिंह ने करीब 39 वर्ष 7 माह की दीर्घ सेवा के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। वह 8 जनवरी 1987 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने हरदोई, बरेली, पीलीभीत, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2010 में मुख्य आरक्षी तथा वर्ष 2023 में अपर उप निरीक्षक (ना.पु.) के पद पर पदोन्नत हुए। नवंबर 2019 से वह टिहरी गढ़वाल में सेवाएं दे रहे थे।

विदाई समारोह में SSP श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, लगन और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा देना गौरव की बात है। दोनों अधिकारियों का अनुभव और विभाग के प्रति योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए चरण की शुरुआत है।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
Comments
comment
date
latest news
ई-मेल से मिली धमकी पर दून पुलिस का त्वरित एक्शन,न्यायालय परिसर सुरक्षित घोषित

ई-मेल से मिली धमकी पर दून पुलिस का त्वरित एक्शन,न्यायालय परिसर सुरक्षित घोषित