News :
खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ, ऋषिकेश पुलिस फायर टीम ने रेस्क्यू कर बचाया ईमानदारी की मिसाल बने एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी, महिला को लौटाए खोए दस्तावेज स्कूल के प्राचार्य ने नाबालिक बालक से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार कुमाऊं रेंज में साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, डिजिटल पुलिसिंग से मिली बड़ी सफलता 15.95 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार*

2 महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, शराब बरामद

  • Share
2 महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, शराब बरामद

shikhrokiawaaz.com

03/26/2026


देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही कार्यवाही में दून पुलिस द्वारा 2 महिला समेत 5 नशा तस्करों को 7.20 ग्राम स्मैक, 3 पेटी देसी शराब व 30 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।


कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को ब्रह्मपुरी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर 01 महिला अभियुक्ता निर्मला(59) पत्नी ओब्रेट निवासी- ब्रह्मपुरी पटेलनगर, देहरादून को लगभग 02 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।



ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों पर चैकिंग के दौरान काली कमली आश्रम गेट, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी, रुषा फार्म व मायाकुन्ड क्षेत्र से 04 अभियुक्तों

1-ललित कश्यप(20) पुत्र स्व0 सतीश कश्यप निवासी: गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, ऋषिकेश, 2- माया(45) पत्नी स्व0 श्री भोला विश्ववास निवासी झुग्गी झोपड़ी, बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, 3- पन्ना लाल कुमार(25) पुत्र मुखील लाल राम निवासी: हाल पता रुषा  फार्म मौहल्ला गुलरानी, गुमानीवाला, ऋषिकेश व स्थाई पता वार्ड न0 08 टाडवा नंदपुर थाना बेरिया जिला चम्पारण, बिहार,4- मुकेश कुमार(40) पुत्र विरम सिंह निवासी- गली न0-26 शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। 


Comments
comment
date
latest news
प्रदेश में 54 केंद्रों पर हो रही मतगणना, नतीजे आने शुरू

प्रदेश में 54 केंद्रों पर हो रही मतगणना, नतीजे आने शुरू