News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल के गोदाम पर लगी आग, माल जलकर राख

  • Share
ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल के गोदाम पर लगी आग, माल जलकर राख

shikhrokiawaaz.com

06/17/2026


देहरादून-: पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल में बने गोदाम में अचानक आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। फायर यूनिट व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

 आज बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस को पलटन बाजार स्थित एक दुकान के तृतीय तल पर आग लगने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस बल ,फायर यूनिट के साथ मौके पर पहुँचा व तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पुलिस द्वारा देखा गया कि ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल पर बने एक गोदाम में आगे लगी थी। फायर टीम व पुलिस बल की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस द्वारा घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर पता चला कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था तथा उक्त कार्य के लिये वैल्डिंग का कार्य करने वाले व्यक्ति आये हुए थे। इस दौरान तृतीय तल पर स्थित कपडे के गोदाम में अचानक आग लग गई तथा गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। 

पुलिस द्वारा आगजनी में हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
अकादमिक सर्वे के चलते संस्था को दी क्लीन चिट, एसपी ने अगली मर्तबा सैंपलिंग साइज बड़ा व फेस टू फेस सर्वे की दी हिदायत

अकादमिक सर्वे के चलते संस्था को दी क्लीन चिट, एसपी ने अगली मर्तबा सैंपलिंग साइज बड़ा व फेस टू फेस सर्वे की दी हिदायत