News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

ज्योतिर्मठ आर्मी कैंप में लगी आग, फायर यूनिट समेत सेना के जवान आग बुझाने में लगे

  • Share
ज्योतिर्मठ आर्मी कैंप में लगी आग, फायर यूनिट समेत सेना के जवान आग बुझाने में लगे

shikhrokiawaaz.com

01/02/2026


ज्योतिर्मठ-: चमोली के ज्योतिर्मठ के औली रोड स्थित आर्मी कैंप के स्टोर में आज शाम अचानक आग लग गयी, जो देखते ही देखते भीषण हो गयी। तेज हवाओं के चलते कुछ ही देर में कैम्प परिसर में फैल गयी। वहीं आग की सूचना पर सेना और आइटीबीपी की फायर सर्विस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। तेज हवाओं के चलते राहत टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत के सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कैम्प के पास स्थित कूड़े के ढेर में आग लगने से कैम्प तक आग लग गयी, हालांकि इस कथन की फिलहाल किसी भी अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

सेना व आईटीबीपी जवानो द्वारा स्टोर के अंदर रखे सामान को बचाने और लपटों को शांत करने की कोशिश की जा रही है।वहीं स्थानीय फायर सर्विस टीम द्वारा भी आग बुझाने को प्रयास किये जा रहे है। आग बड़े क्षेत्र में फैलने व आसपास सुखी घास व तेज हवा होने के चलते जवानो व फायर सर्विस टीम को आग बुझाने में कड़ी दिक्कत आ रही है।

हादसे में फीलहाल किसी जवान के हताहत होने की सूचना नही आई है।
Comments
comment
date
latest news
फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार

फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार