News :
बद्रीनाथ धाम समेत चमोली के अन्य धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज साउंड सिस्टम पर बैन बी0एम0 हुंडई शोरूम में लगी आग, पुलिस व फायर टीम ने बुझाई इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र प्रवेश व दिसंबर परीक्षा आवेदन के लिए बढ़ाई समयसीमा स्कूल परिसर के घर में चोरी का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार* साइबर अपराध से निपटने के लिए उत्तराखंड एसटीएफ की नई पहल मुख्य सचिव ने ली यूआईआईडीबी की बैठक, सभी प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के दिये निर्देश वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

बी0एम0 हुंडई शोरूम में लगी आग, पुलिस व फायर टीम ने बुझाई

  • Share
बी0एम0 हुंडई शोरूम में लगी आग, पुलिस व फायर टीम ने बुझाई

shikhrokiawaaz.com

10/01/2026


देहरादून-: आज गुरुवार को सुभाषनगर में स्थित बी0एम0 हुंडई शोरूम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी।पुलिस व फायर टीम ने खबर की सूचना पर तुरंत मौके पर जाकर आग बुझाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।


 आज गुरुवार की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन को सूचना मिली कि सुभाषनगर स्थित बी0एम0 हुंडई शोरूम में आग लग गयी। प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से फायर टीम मौके पर पहुँची।


मौके पर पहुँची पुलिस तथा फायर कर्मियों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। शोरूम में आग लगने से शोरूम व उसके बाहर खड़ी कुछ गाड़िया तथा अन्य सामान जल गया है। पुलिस के प्राथमिक स्तर जांच में शोरूम में आगजनी शार्ट सर्किट के कारण लगना प्रतीत हो रहा है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है। शोरूम व पुलिस द्वारा आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

Comments
comment
date
latest news
2 किलो से ज्यादा अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार

2 किलो से ज्यादा अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार