News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

फायर सर्विस पौड़ी ने छात्रों को दिया फायर सुरक्षा प्रशिक्षण

  • Share
फायर सर्विस पौड़ी ने छात्रों को दिया फायर सुरक्षा प्रशिक्षण

shikhrokiawaaz.com

12/22/2024


पौड़ी:पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा फायर सर्विस पौड़ी को स्कूल,कॉलेजों, इंडस्ट्री, अस्पताल आदि में जाकर बच्चों व कर्मचारियों को अग्नि से बचाव एंव फायर सम्बन्धी उपकरणों की जानकारी देने के लिए निर्देश दिए गए है।
गौरतलब है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन व आपात सेवा देहरादून द्वारा जनपदों में अग्निशमन सुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
जिस क्रम मे अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार रमेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम द्वारा गुरु राम राय नर्सिंग कॉलेज पदमपुर कोटद्वार में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन में कृत्रिम आग लगाकर मॉक ड्रिल माध्यम से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया व कॉलेज में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, सिक्योरिटी गार्ड व समस्त अध्यापको को आपातकाल की स्थिति में बचाव के गुर सिखाये गये साथ ही साथ अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं अग्नि से बचाव के सम्बधं में विस्तृत जानकारी दी गयी। 
उक्त  मॉक ड्रिल व प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकाल की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाकर जान माल की सुरक्षा प्रदान करना है।
Comments
comment
date
latest news
चंद्रभान बने पटेलनगर प्रभारी

चंद्रभान बने पटेलनगर प्रभारी