News :
नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार नर्सिंग अधिकारी से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पिथौरागढ़ से गिरफ्तार टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.570 किलो डोडा पोस्त बरामद क्षेत्राधिकारी चंबा ने किया थाना छाम का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा चंपावत में पूर्व महिला ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार मामले में 10 दोषियों को 5-5 साल की सजा नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं को मिला ग्रूमिंग का प्रशिक्षण* नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से डीएम ने स्पष्टीकरण किया तलब पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान महिला पुलिस अधिकारियों ने पुलिस परिवार संग धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं को मिला ग्रूमिंग का प्रशिक्षण*

  • Share
नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं को मिला ग्रूमिंग का प्रशिक्षण*

shikhrokiawaaz.com

08/22/2026


देहरादून:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से नारी निकेतन, केदारपुरम में निवासरत संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन में सचिव सीमा डुंगराकोटी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में IBI International, देहरादून (Formerly India Beauty Institute) की करीब 35 सदस्यीय छात्र एवं विशेषज्ञ टीम ने भाग लिया।

टीम सुबह करीब 10:30 बजे नारी निकेतन पहुंची और वहां रह रही 155 संवासिनियों तथा बालिका निकेतन की 18 बालिकाओं को हेयर ग्रूमिंग और व्यक्तिगत साज-सज्जा से जुड़ी सेवाएं एवं प्रशिक्षण दिया। इस दौरान हेयर कटिंग, हेयर ग्रूमिंग, आइब्रो ग्रूमिंग सहित अन्य पर्सनल केयर एवं पार्लर संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सौंदर्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जागरूक करना भी रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े अधिकारों के लिए भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम को “कानूनी सहायता से आगे, गरिमापूर्ण जीवन की ओर” की भावना से जोड़ा गया।

इस अवसर पर IBI International के डायरेक्टर कृष्णा रावत तथा प्रशिक्षक काजल रंसवाल, सूरज कटारिया और सानिया चौहान सहित पूरी टीम ने स्वैच्छिक सहयोग दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने टीम का आभार जताते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों और संस्थाओं की सहभागिता से ही संवेदनशील एवं समावेशी समाज का निर्माण संभव है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि नारी निकेतन में निवासरत प्रत्येक महिला को सम्मान, अपनत्व और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि ग्रूमिंग केवल बाहरी रूप-रंग से जुड़ी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और मानसिक प्रसन्नता से भी जुड़ी है। विशेष आवश्यकताओं वाली महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में आत्मविश्वास लाने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है।
Comments
comment
date
latest news
खाई में गिरी स्कार्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

खाई में गिरी स्कार्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत