News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

महिला नर्स की आत्महत्या प्रकरण का पर्दाफाश

  • Share
महिला नर्स की आत्महत्या प्रकरण का पर्दाफाश

shikhrokiawaaz.com

05/12/2025


नैनीताल: महिला नर्स की आत्महत्या मामले में अभियुक्त निकला रिश्तेदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बीती 27 अप्रैल थाना हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत में एक हॉस्पिटल में कार्यरत  महिला नर्स द्वारा अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा थाना हल्द्वानी में दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 139/2025, धारा 108 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
 प्रहलाद नारायण मीणा, जनपद नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर द्वारा संपादित की गई।

    पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच को गई व मोबाइल फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण व अन्य माध्यमों से विवेचना में पाया गया कि एक व्यक्ति जो कि थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद का है जो मृतका का दूर का रिश्तेदार था तथा पिछले 10-12 वर्षों से संपर्क में था। जब कि मृतका की 3 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी।
    अभियुक्त द्वारा मृतका के साथ कई बार झगड़ा एवं मारपीट की गई तथा मृतका से ऑनलाइन पैसे भी लिए जाते थे। अभियुक्त मृतका पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर मृतका ने आत्महत्या कर ली।
     उक्त अभियुक्त मोहम्मद हारून (उम्र 27 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इशहाक, निवासी- ग्राम मुनीमपुर थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद को बीती 11 मई को गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर द्वारा अस्लाह एवं आयुध विक्रेताओं का किया गया संयुक्त निरीक्षण

आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर द्वारा अस्लाह एवं आयुध विक्रेताओं का किया गया संयुक्त निरीक्षण