News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

महिला हिस्ट्रीशीटर 14 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

  • Share
महिला हिस्ट्रीशीटर 14 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/12/2025


डोईवाला-: नशे के खिलाफ दून पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही में डोईवाला पुलिस को डोईवाला थाने की एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को 48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। 

कल बुधवार को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से एक महिला अभियुक्ता सोनी पत्नी स्व0 प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक और स्मैक को बेचकर कमाए गए 55 हज़ार 600 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता के पास से बरामद स्मैक की कीमत 14 लाख रुपये है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला अभियुक्ता शातिर नशा तस्कर है और डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थ की तस्करी करने सम्बन्धी कई अभियोग पंजीकृत है। 
महिला के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट में  मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के खिलाफ देहरादून के डोईवाला समेत बरेली के शुभाषनगर थाने में कुल 11 मुकदमे दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
टिहरी पुलिस के 6 पुलिसकर्मी को मिला पदक

टिहरी पुलिस के 6 पुलिसकर्मी को मिला पदक