News :
कप्तान श्वेता ने पीलियन सवारियों को बांटे हेलमेट,सड़क सुरक्षा का दिया सन्देश सेलाकुई क्षेत्र से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार भारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई, धारचूला में रोड ब्रिज का उद्घाटन और बनबसा में बनेगा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट 8.35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार 25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक

अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में

  • Share
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में

shikhrokiawaaz.com

10/04/2026


देहरादून: जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों  की तस्करी में लिप्त 01 महिला तस्कर गिरफ्तार।

प्रदेश में नशे के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 जिस क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा कल चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर चांदनी पत्नी हसमुल्लाह निवासी न्यू पटेल नगर,  साधना फोटो स्टूडियो का पास, थाना पटेल नगर, (उम्र 32 वर्ष) को 01 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गई थी तथा बरामद गांजे को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थी।
Comments
comment
date
latest news
मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद

मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद