News :
ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार खुशखबरी: देहरादून जू में उत्तराखंड़ वासी कर सकेंगे सफेद टाइगर के दीदार मां नन्दा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बैंक का शटर तोड़ चोरी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार

  • Share
12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/06/2026


रुड़की-:  रुड़की निवासी एक व्यक्ति को जमीन का सौदा तय कर फर्जी बैनामा बनाकर 12 लाख की धोखाधड़ी मामले में रुड़की पुलिस ने कल शनिवार को रुड़की जेल के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का पुत्र पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।


बीती 3 जुलाई को वादी देशराज पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम जसवावाला, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर देते हुए बताया था कि अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह व उसका पिता कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासीगण ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, द्वारा उनको जमीन बेचने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। अभियुक्तो द्वारा एक फर्जी एवं जाली बैनामा तैयार कर वादी के नाम पर जमीन कर दी। मामले में कोतवाली रुड़की द्वारा अभियुक्त पिता- पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा अभियुक्त पिता- पुत्र पर लगे आरोप सही पाए गए व रुड़की कोतवाली अंतर्गत गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को कार्यवाही शुरू की व मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।लगातार किये प्रयासों में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 
अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अभियुक्त पिता की तलाश में लगातार सक्रिय पुलिस ने कल शनिवार को वांछित कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार को जेल के सामने से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पीसीएस में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पीसीएस में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण