News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

वन्य जीव जन्तु तस्कर और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़

  • Share
वन्य जीव जन्तु तस्कर और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़

shikhrokiawaaz.com

12/08/2025


रुद्रपुर: वन्य जीव जन्तु अपराध से सम्बन्धी सूचना पर एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा बीती 6 दिसम्बर को वन विभाग तराई केंद्र वन प्रभाग, रूद्रपुर की एस०ओ०जी० टीम के प्रभारी कैलाश चन्द्र तिवारी एवं डब्लूसीसीबी के
लाल सिंह के साथ रूद्रपुर से खनस्यू क्षेत्र में दक्षिणी गोला नैनीताल वन आरक्षी दीपक विष्ट के साथ सिमलिया बैंड, छेडा खान नर्सरी के पास 2:30 बजे करीब वाइल्ड लाईफ अपराध में संलिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु एक दबिश दी जा रही थी, किन्तु इसी दौरान जंगल में ऊपर से छिपे हुये व्यक्तियों ने एकदम से पुलिस टीम को अपनी और आता हुआ देखकर जान से मारने की नियत से टीम के ऊपर फायर कर भाग गये। फायर करने के कारण एसटीएफ में तैनात चालक हे.कां. भूपेन्द्र मर्तोलिया को एक छर्रा लग गया तथा रास्ते में चल रहे एक अन्य व्यक्ति के मुहं में भी छर्रे लगने से चोट पंहुची है, एसटीएफ टीम के अन्य सदस्यो द्वारा उनका पीछा कर उनमें से एक व्यक्ति को एसटीएफ द्वारा पकड लिया गया। जिसका नाम सुन्दर सिंह रेकडी पुत्र राम सिंह निवासी गोल डांडा, थाना रीठा साहिव चम्पावत है जानकारी करने पर पुलिस टीम पर फायर कर भागे हुये अन्य व्यक्ति का नाम यशोद सिंह मेहरा पुत्र दलीप सिंह निवासी अघोड़ा ज्ञात हुआ है, पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में बताया गया कि हम जंगली जानवरों का शिकार करते है आज भी शिकार करने आये थे। पहले भी हमने कई भालुओं और जंगली जानवरों का मारा है। हम लोग डर गये तो हमने डर के मारे फायर कर दिया। मेरा साथी जो फरार हुआ है भालुओं को मारकर उनकी पित्त की थैली को ऊचें दामों पर बेच देता है, जिससे अच्छा फायदा हो जाता है। एसटीएफ टीम द्वारा घायल जवान भुपेन्द्र मर्तोलिया व राह चले रहे अन्य घायल व्यक्ति को ईलाज हेतु तुरन्त चिकित्सालय हल्द्वानी लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।। साथ ही अभियुक्त सुन्दर सिंह रेकडी को मौके पर गिरफ्तार कर थाने पर लाये है ।
 उक्त मामलें की जानकारी प्राप्त होने  पर एसएसपी एसटीएफ शनिवार की रात्री को ही स्वयं एसटीएफ कुमाऊँ युनिट क्षेत्र चिकित्सालय हल्द्वानी पंहुचकर घायल जवान व अन्य व्यक्ति की कुशल क्षेम ली गयी साथ उनके परिजनो से मिलकर आवश्यक समस्त कार्यवाही सहयोग व सुविधा प्रदान की गयी।।  
एसएसपी एसटीएफ द्वारा उक्त के अतिरिक्त एसटीएफ टीम पर फायर कर फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु स्वयं मोर्चा संभालकर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आर.बी. चभोला के नेतृत्व मेः टीमों का गठन कर गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ टीम को सख्त निर्देश निर्गत किये गये व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल पुलिस जवान व दूसरे अन्य घायल व्यक्ति को विशेष चिकित्सयीय निगरानी में रखा गया है, जिनके स्वास्थ्य में सुधार है।।
Comments
comment
date
latest news
पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान

पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान