News :
चकराता में स्कूली बच्चो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली,नुक्कड नाटक से एकजुटता का सन्देश 10.19 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय: धामी 1 किलो 20 ग्राम गांजा तस्करी करती महिला गिरफ्तार किरायदारों का सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों के चालान अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, 02 दिन का येलो अलर्ट जारी हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजधानी से दूर चम्पावत में पहली बार आयोजित हुई धामी कैबिनेट की बैठक

बंसत विहार पुलिस व एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल, गिरफ्तार

  • Share
बंसत विहार पुलिस व एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/19/2026



देहरादून-:  वीवीआइपी आगमन को लेकर राजधानी पुलिस द्वारा राजधानी में देर रात भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिस क्रम में कल मंगलवार देर रात बसंत विहार पुलिस व एक बदमाश की टी एस्टेट में मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर पर गोली लगी है।अभियुक्त द्वारा बसन्त विहार में वृद्ध महिला से चैन स्नेचिंग की गई थी।

बसन्त विहार पुलिस द्वारा कल मंगलवार देर रात हरबंसवाला बैरियर पर की जा रही चेकिंग के दौरान बैरियर पर एक बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास करने पर स्कूटी चालक द्वारा चेकिंग पॉइंट पर न रुककर स्कूटी टी स्टेट की तरफ भगा दी। बदमाश को गाड़ी भगाता देख पुलिस ने तुरंत  बदमाश का पीछा किया। पुलिस टीम को पीछे आता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की।

 पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर  315 बोर का देशी तमंचा, 1 खोखा, 1 जिंदा खोखा बरामद किया है। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में जाकर घायल बदमाश का हाल जाना। वहीं एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गए है।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश आकाश उर्फ तमंचा(27) पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून द्वारा बीती 14 अगस्त को बसंत विहार इलाके में वृद्ध महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।अभियुक्त से चैन बरामद कर ली गयी है। अभियुक्त द्वारा मुठभेड़ के समय इस्तेमाल स्कूटी भी कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी।
Comments
comment
date
latest news
साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव के प्रति दून पुलिस ने किया एनसीसी कैडेटस को जागरूक

साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव के प्रति दून पुलिस ने किया एनसीसी कैडेटस को जागरूक