News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

31 दिसंबर तक मैपिंग लक्ष्य पूरा करने पर जोर, जिलाधिकारी ने की समीक्षा

  • Share
31 दिसंबर तक मैपिंग लक्ष्य पूरा करने पर जोर, जिलाधिकारी ने की समीक्षा

shikhrokiawaaz.com

12/20/2025


देहरादून:जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन—एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रहे मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को समयबद्ध, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।
उक्त समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विधानसभाओं में मैपिंग का कार्य तय समय-सीमा में तेज़ी से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से हासिल किया जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्बाध रूप से पूरी हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। 
इसके लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ/एआरओ), विभिन्न विभागों के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। 
उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग कार्य की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या या अवरोध की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
Comments
comment
date
latest news
दूरस्थ क्षेत्रो के लिए डीएम व पुलिस कप्तान ने किया 122 पोलिंग पार्टियों को रवाना

दूरस्थ क्षेत्रो के लिए डीएम व पुलिस कप्तान ने किया 122 पोलिंग पार्टियों को रवाना