News :
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए एसटीपीआई की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी दून में स्थापित उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर सरकार का जोर किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, सरगना समेत 4 महिला गिरफ्तार 114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार नाबालिक युवती को भगा कर ले गया 2 साल से फरार युवक हरियाणा से गिरफ्तार राजपुर की सड़कों पर तमंचा लहराते 3 युवक का दून पुलिस ने निकाला खुमार, गिरफ्तार एसडीआरएफ ने रचा इतिहास, ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला पहला दल बना एसडीआरएफ नशामुक्त उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया वॉकथॉन का शुभारंभ 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर ईनामी चोर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार इंदिरा गांधी क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न

दुबई में मिसेज टूरिज्म इंडिया 2025 का प्रतिनिधित्व करेंगी एंबेलिश की विनर्स

  • Share
दुबई में मिसेज टूरिज्म इंडिया 2025 का प्रतिनिधित्व करेंगी एंबेलिश की विनर्स

shikhrokiawaaz.com

02/22/2025


ऋषिकेश:सितंबर में दुबई में आयोजित होने वाली मिसेज टूरिज्म वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार है,जहाँ वे वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। गौरतलब है कि मिसेज टूरिज्म इंडिया 2025 की विजेताओं को अब एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से इंडिया रिप्रेजेंट करवाने के लिए दुबई ले जाया जा रहा है।
जिसका आज शनिवार को ऋषिकेश में स्थित होटल अमरीश में एंबेलिश की इन विनर्स ने अपनी अब तक की यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि वे सितंबर में दुबई में आयोजित होने वाली मिसेज टूरिज्म वर्ल्ड 2025 में भाग लेंगी।
उक्त पत्रकार वार्ता में एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने जानकारी दी किमिसेज टूरिज्म वर्ल्ड इंडिया 2025 –प्रसन्ना चंद्रा,मिसेज टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया 2025 –प्रमिला तोमर,मिसेज टूरिज्म अर्थ इंडिया 2025 – रंजना दोबाहल,इस सांस्कृतिक प्रचार यात्रा को करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा किए जा रहे इस आयोजन का  मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को प्रदर्शित करना है।
इस यात्रा के दौरान, विजेताओं को प्रमुख सांस्कृतिक और धरोहर स्थलों का दौरा कराया जाएगा। स्थानीय समुदायों से बातचीत, मीडिया साक्षात्कार, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रचार अभियानों में भी ये भाग लेंगी।
ख्याति शर्मा ने कहा कि ऋषिकेश, जिसे 'योग की राजधानी' भी कहा जाता है,अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण इस यात्रा के लिए एक आदर्श स्थल है। इस पहल के माध्यम से, विजेता भारत की परंपराओं, मूल्यों और वैश्विक प्रभाव को बढ़ावा देंगी, जो न केवल पर्यटन बल्कि भारत के सौंदर्य प्रतियोगिता क्षेत्र में भी एक नई दिशा होगी। इस मौके पर विजेताओं ने कहा कि हम सभी मीडिया और सांस्कृतिक प्रेमियों को इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं और हमारा  समर्थन करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हैं, जो भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विजेताओं ने कहा कि ये पहला मौका होगा जबकि किसी ब्यूटी पीजेंट के माध्यम से हमको ये मौका मिल पा रहा है। महिलाओं को इस मंच के माध्यम से अपने सपने पूरे करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। 
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय सम्मानित*

चारधाम यात्रा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय सम्मानित*