News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

डंपर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
डंपर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/12/2024


देहरादून-:  थाना नेहरुकोलोनी अंतर्गत एक व्यक्ति का डंपर मिट्टी भराने के लिए ले जाने के बहाने चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बीती 9 मई को वादी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके डंपर संख्या यूके 07 सी ए 4413 को अशरफ पुत्र मुस्तकीम मिट्टी भरने को लेकर गया व डंपर वापिस नही लाया। वादी की शिकायत पर  थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा अभियुक्त मुस्तकीम के विरुद्ध धारा 406 आईपीसी दर्ज किया।

मामले में नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा एक टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में नामजद अशरफ के बारे में उसके घर पर जानकारी की गई तो अभियुक्त घर से फरार मिला व पूछताछ मे डंपर को सहारनपुर ट्रांसपोर्ट नगर में बेचने की फिराक में होने की जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में संज्ञान में धारा 406 को धारा 379 आईपीसी में तरमीम किया गया। पुलिस टीम द्वारा मामले में अभियुक्त की जानकारी करते हुए कल शनिवार को अभियुक्त अशरफ पुत्र मुस्तकीम निवासी ताहरपुर निकट काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को चोरी किए गए डंपर के साथ ट्रांसपोर्ट नगर सहारनपुर से गिरफ़्तार किया गया।

डंपर बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 411 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गई है।
Comments
comment
date
latest news
एसपी सिटी ने नीट परीक्षा केंद्रों में जांची सुरक्षा व्यवस्था

एसपी सिटी ने नीट परीक्षा केंद्रों में जांची सुरक्षा व्यवस्था