News :
देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे

चावल के कट्टो में स्मैक छुपाकर लाने वाला नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
चावल के कट्टो में स्मैक छुपाकर लाने वाला नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/05/2025


देहरादून:पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।जिस क्रम में दून पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि थाना सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कल शुक्रवार को सभावाला मार्ग से एक अभियुक्त भूरा(उम्र 45)पुत्र असगर निवासी कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर,को 51.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त उक्त स्मैक को उसने मिर्जापुर के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे अभियुक्त सहारनपुर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीदकर चावल के नये कट्टों में छुपा कर उन पर टेप से निशान लगाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था, तथा फ़ोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर उन कट्टो को रास्ते मे ही उतरवा लेता था।
अभियुक्त उक्त स्मैक को नशे के आदि लोगो को महंगे दामों में बेचने की फिराक में ले जा रहा था।
अभियुक्त पूर्व मे भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध देहरादून तथा सहरानपुर में
एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज है।अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
Comments
comment
date
latest news
चकराता, कालसी, त्यूनी और विकासनगर तहसील क्षेत्र के पूर्व सैनिक जुड़ेंगे सैनिक कल्याण कार्यालय हर्बटपुर से

चकराता, कालसी, त्यूनी और विकासनगर तहसील क्षेत्र के पूर्व सैनिक जुड़ेंगे सैनिक कल्याण कार्यालय हर्बटपुर से