News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

औषधि विभाग व पुलिस ने की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

  • Share
औषधि विभाग व पुलिस ने की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

shikhrokiawaaz.com

09/11/2025


टिहरी: थाना मुनि की रेती एवं नई टिहरी क्षेत्रान्तर्गत औषधि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोरों/दुकानों पर आकस्मिक छापेमारी की गई। इस छापेमारी में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते कई दुकानों पर दवाओं के क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है ।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती एवं औषधि निरीक्षक, खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन, नई टिहरी द्वारा संयुक्त टीम गठित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत ढालवाला, कैलाश गेट, शीशमझाड़ी एवं तपोवन क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोर/दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री में नियमों की भारी अनदेखी व मानकों का उल्लंघन पाया गया। मौके पर औषधि निरीक्षक द्वारा संबंधित संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए उन्हें निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
निम्न मेडिकल स्टोरों को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
1.सेमवाल मेडिकल स्टोर, ढालवाला
2.ओम मेडिकल स्टोर, ढालवाला
3.हरि मेडिकल स्टोर, शीशमझाड़ी
4.श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर, शीशमझाड़ी
5.पुण्डीर मेडिकल स्टोर, कैलाश गेट।
Comments
comment
date
latest news
पंचप्यारों की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए हुआ रवाना

पंचप्यारों की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए हुआ रवाना