News :
नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार नर्सिंग अधिकारी से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पिथौरागढ़ से गिरफ्तार टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.570 किलो डोडा पोस्त बरामद क्षेत्राधिकारी चंबा ने किया थाना छाम का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा चंपावत में पूर्व महिला ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार मामले में 10 दोषियों को 5-5 साल की सजा नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं को मिला ग्रूमिंग का प्रशिक्षण* नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से डीएम ने स्पष्टीकरण किया तलब पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान महिला पुलिस अधिकारियों ने पुलिस परिवार संग धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

नशे की लत ने बनाया चोर,चोरी की स्कूटी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

  • Share
नशे की लत ने बनाया चोर,चोरी की स्कूटी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/30/2026


देहरादून:एसएसपी देहरादून की प्रभावी रणनीति और ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान ऋषिकेश पुलिस ने वाहन चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
जानकारी हो कि बीती 29 जून को वीरभद्र, आईडीपीएल निवासी पुनीत बजाज ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी चुंगी स्थित उनकी दुकान बजाज ट्रेडर्स के बाहर खड़ी स्कूटी (यूके-14-6763) अज्ञात चोर चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 30 जून को सघन चेकिंग अभियान के दौरान मंडी तिराहा सिटी गेट, आईडीपीएल के पास स्थित खंडहर के समीप दो संदिग्ध युवक एक स्कूटी को पैदल ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम रवि ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर और कृष ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर निवासी गली नंबर-1, विस्थापित आईडीपीएल, ऋषिकेश बताया।
दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए स्कूटी चोरी की थी और स्कूटी बेचने की फिराक में थे लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के कारण उसे पास के खंडहर में छिपाने जा रहे थे,इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
Comments
comment
date
latest news
सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा: रिधिम अग्रवाल

सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा: रिधिम अग्रवाल