News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल

  • Share
नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल

shikhrokiawaaz.com

08/25/2026


देहरादून-: लालच की नीयत ने तीन युवाओं को सलाखों क  पी8उछे पहुँचा दिया। कम समय मे मोटा पैसा कमाने के लालच

 में तीनों युवाओं ने एक होटल के एसी की तार चुरा ली। पुलिस ने तीनो को माल संग गिरफ्तार किया है।


बीती 21 अगस्त को वादी प्रभुदयाल पुत्र शरनदास निवासी इको दून होटल, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी कि उनके होटल में लगे एसी की तांबे की तार को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। वादी की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर पर धारा-303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।


पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए व मार्ग में दिख रहे सभी संदिग्धों को चिन्हित किया गया।पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल सोमवार को चक्की टोला जाने वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों 1- ललित साहनी उर्फ लाल बुआ(18) पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल न्यू पटेलनगर देहरादून, 2- विवेक साहनी उर्फ मार्टिन(19)पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर, बिहार हाल पता न्यू पटेलनगर, देहरादून, व 3-वंश यादव(19) पुत्र पप्पू यादव निवासी केयर ऑफ माला निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून को होटल से चोरी की गई 60 मीटर तांबे की तार के साथ गिरफ्तार किया गया।



पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ 11के दौरान अभियुक्त विवेक साहनी का पूर्व में भी चोरी के अपराध अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में और जानकारी की जा रही है। 


 

Comments
comment
date
latest news
कप्तान श्वेता पहुँची कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, ड्रोन मॉनिटरिंग का लिया जायज़ा

कप्तान श्वेता पहुँची कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, ड्रोन मॉनिटरिंग का लिया जायज़ा