News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

  • Share
श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

shikhrokiawaaz.com

05/25/2025


हेमकुंड:- चमोली में हेमकुंड गुरुद्वारे के पास स्थित हिंदुओं के प्रमुख मंदिरों में से एक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर भी आज रविवार से सभी श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया गया है। हालांकि कल शनिवार को द्वादशी के शुभमुहूर्त में मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद पांडेय द्वारा श्रद्धालुओं संग पवित्र हेमकुंड सरोवर में डुबकी लगाने के उपरांत प्रातः काल के ब्रह्ममुहूर्त में पूर्ण विधि विधान व पूजा अर्चना के उपरान्त मंदिर के लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिये गए थे, किन्तु आज से लोकपाल मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले गए है।
लक्ष्मण मंदिर को शास्त्रों के अनुसार त्रेता युग का तीर्थ स्थल माना जाता है।कहा जाता है कि अयोध्या से वनवास के उपरांत लक्षमण द्वारा यहीं शेषनाग के अवतार में तपस्या की थी। समुद्रस्थल से 15 हज़ार 225 फीट की ऊंचाई पर स्थित लक्ष्मण मंदिर दुनिया मे सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित लक्ष्मण मंदिर है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में एचएमपीवी वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी किए दिशा निर्देश

उत्तराखंड में एचएमपीवी वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी किए दिशा निर्देश