News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

ईंट की फैक्ट्री में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
ईंट की फैक्ट्री में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

06/02/2025


देहरादून:दून पुलिस ने फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 31 मई की रात शिकायतकर्ता रिजवान पुत्र जान मोहम्मद निवासी नबावगढ, थाना विकासनगर में शिकायत दर्ज करवाई की उनकी ईंट की फैक्ट्री (एस0वी0 प्राईम ब्रिक्स एण्ड पेवर्स) निकट स्क्रीनिंग प्लांट पुल नं0- 01, विकासनगर से अज्ञात द्वारा 02 वैल्डिंग मशीनें चोरी कर ली गई हैं।
उक्त चोरी की घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों से कल रविवार को पुल नं0 01 के पास से मुखबिर की सूचना पर मोहसीन उर्फ सानू (उम्र25)पुत्र तासीन निवासी ढकरानी मस्जिद के पास, विकासनगर,चोरी की गई वैल्डिंग मशीनों के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की मशीनों को बेचने की फिराक मे था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
  
Comments
comment
date
latest news
क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठंड, आज बारिश-बर्फबारी की संभावना; गिरेगा पारा

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठंड, आज बारिश-बर्फबारी की संभावना; गिरेगा पारा