News :
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

दून पुलिस ने बुजुर्ग से हुई स्नेचिंग का किया खुलासा

  • Share
दून पुलिस ने बुजुर्ग से हुई स्नेचिंग का किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

11/15/2025


विकासनगर:थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति से हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई नगदी, आधार कार्ड तथा पर्स बरामद कर लिया है।
बीती 5 नवम्बर को ग्राम उभरेऊ,थाना कालसी निवासी भगत सिंह ने विकासनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 4 नवम्बर को अदरक बेचकर घर लौटते समय विकासनगर पेट्रोल पंप वाली गली में दो युवकों ने उनकी जेब से पैसे छीन लिए और भाग गए। 
उक्त घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। 
उक्त टीम ने मौके की बारीकी से पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही पुराने मामलों में शामिल व्यक्तियों के सत्यापन की भी प्रक्रिया की गई।
लगातार प्रयासों के बाद कल शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बकरी फार्म, विकासनगर से अभियुक्त सोहेल(उम्र22)पुत्र सईद उर्फ लाखन निवासी-पुल न.01 के पास विकासनगर
और आवेश(उम्र19) पुत्र सईद उर्फ लाखन निवासी-पुल न.01 के पास विकासनगर,को गिरफ्तार किया गया।
दोनो अभियुक्त नशे की लत से ग्रस्त है और नशे के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से महिला, बुजुर्ग और असहाय लोगों को निशाना बनाकर छिनौती की घटनाएँ करते थे,दोनों के आपराधिक इतिहास की जाँच जारी है।
Comments
comment
date
latest news
श्रीनगर पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को छात्रों संग की गोष्ठी

श्रीनगर पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को छात्रों संग की गोष्ठी