News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

डिलीवरी बॉयज का सत्यापन कर रही दून पुलिस

  • Share
डिलीवरी बॉयज का सत्यापन कर रही दून पुलिस

shikhrokiawaaz.com

05/14/2025


देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर डिलीवरी बॉयज के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।
रात्रि के समय फूड/अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिस पर कल संपूर्ण जनपद में फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी कर रहे लोगो के सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।  अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई। 

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किए गए,  जिनमें 48 चालान मा० न्यायालय के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क तथा 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने तथा 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया।  इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया।
Comments
comment
date
latest news
कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार,एसटीएफ ने दबोचा आरोपी*

कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार,एसटीएफ ने दबोचा आरोपी*