News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

दून पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

  • Share
दून पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/28/2025


देहरादून:जनपद के डोईवाला क्षेत्र में मणि माई मन्दिर के पास से हुई वाहन चोरी की एक घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को नकरौंदा, डोईवाला निवासी कपिल कुमार ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा मणि माई मंदिर के समीप से चोरी कर ली गई है। 
उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जिस क्रम में आज रविवार को पुलिस टीम को लच्छीवाला–डोईवाला रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा
निवासी: मुन्नी देवी कॉलोनी, स्यौहरा रोड, धामपुर, जिला बिजनौर,उत्तर प्रदेश,हाल पता: रानीपुर मोड़, जिला हरिद्वार को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार आरोपी ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर लच्छीवाला क्षेत्र के जंगल से दूसरी चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फीली चुनौतियों के बीच तैयारियां तेज, सुगम व सुरक्षित यात्रा पर प्रशासन का फोकस

केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फीली चुनौतियों के बीच तैयारियां तेज, सुगम व सुरक्षित यात्रा पर प्रशासन का फोकस