News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

दून पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का किया खुलासा

  • Share
दून पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

04/18/2025


देहरादून:पुलिस कप्तान अजय सिंह की सूचना पर दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जनपद पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा किया है।
जानकारी हो कि कल गुरुवार को एसएसपी देहरादून अजय सिंह को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मोहब्बेवाला में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैचो में आंनलाईन सट्टे का कारोबार कर रहा है। 
उक्त प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा एस.ओ.जी. देहरादून व कोतवाली पटेलनगर की टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन कर मोहब्बेवाला में दबिश दी गयी तो अभियुक्त अखिल बसंल पुत्र स्व0 सुभाष बंसल, निवासी मोहब्बेवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून,को प्रतिबन्धित गो एक्सचेंज एप्प के माध्यम से आईपीएल की मुम्बई तथा सनराईज हैदराबाद की क्रिकेट टीमो के मध्य चल रहे मैच मे आंन लाईन सट्टा खिलवाते हुये पाया गया।पुलिस द्वारा मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से 02 मोबाईल फोन, एक रजिस्टर बरामद किया गया। 
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के बैक अकाउंट की जानकारी करने पर उसके एकाउण्ट में सट्टे से कमाये हुये 2 लाख रूपये जमा होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के बैक अकाउंट को फ्रीज करवाया गया।
अभियुक्त से बरामद रजिस्टर में सट्टे के करोबार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है। 
अभियुक्त अखिल बंसल द्वारा गोएक्सचेंज नाम के एप्प में अपना आंनलाईन अकाउंट खोला है, जहाँ से वो पैसों में प्वाइंट खरीदता हैं तथा उन प्वाइंट के माध्यम से अलग-अलग छोटे सटोरियों व पंटर आदि से सट्टा खिलवाता हैं। अभियुक्त अपनी आईडी से गो एक्सचेंज का लिंक देकर अन्य लोगों से भी आईडी पासवर्ड बनवाते हैं। इसके बाद अपने प्वाइंट उनको पैसों में बेचते हैं। रूपयो का आदान प्रदान गूगल पे के माध्यम से करते हैं, मैच में जीती हुई धनराशि को वह जीतने वाले व्यक्ति को आंन लाईन वापस देता हैं। 
खरीदे गये पांइट के जरिये क्रिकेट मेैच में सट्टा खेला जाता है। सट्टा हर बांल पर, प्रत्येक ओवर पर , टीम कीे हार-जीत पर, नो बांल, व्हाइट बांल पर, फोर व सिक्स लगने पर तथा अन्य प्रकार से खेला जाता है।
Comments
comment
date
latest news
लंग कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 1अगस्त को मनाया जाता है, विश्व लंग कैंसर दिवस

लंग कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 1अगस्त को मनाया जाता है, विश्व लंग कैंसर दिवस