News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

शातिर चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
शातिर चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/26/2024

देहरादून:पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस शातिर अपराधियों को लगातार जेल पहुँचा रही है।जिस क्रम में डूंगा गांव में चोरी करने के इरादे से घर मे घुसे बदमाशों द्वारा घर के मुखिया पर तमंचे का बट मारकर व्यक्ति को घायल करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 17 अप्रैल को शिकायतकर्ता कनिका शर्मा पुत्री अनिल शर्मा निवासी ग्राम डूंगा ने थाना प्रेमनगर में एक शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 
16 अप्रैल की रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा वादिनी के घर की खिड़की तोड़ कर चोरी के इरादे से घर में घुसने तथा वादिनी के पिता के जाग जाने पर अस्लेह से फायर करते हुए वादिनी के पिता के सर पर तमंचे के बट से हमला कर उन्हें घायल करने तथा परिजनों द्वारा शोर मचाने पर मौके से भाग जाने की शिकायत दी गयी।
उक्त घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय घटनास्थल का निरीक्षण कर वादिनी व उनके परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।
जिस क्रम में गठित पुलिस टीमो द्वारा वादिनी व पीड़ित से विस्तृत पूछताछ कर अभियुक्त गणो के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना से पूर्व व घटना के पश्चात घटना स्थल व आने-जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 130 सीसीटीवी फुटैज के कैमरों को चैक किया गया, सीसीटीवी फुटेजो के अवलोकन सेे 04 अभियुक्तों का एक मोटरसाइकिल से घटनास्थल तक आना प्रकाश में आया। सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्तों के संदिग्ध हुलिये को प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी सुरागरसी कर मुखबिर मामूर किए गए, पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से कल देर रात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका (उम्र28)पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुंजा कोतवाली विकासनगर व रहीम(उम्र22) पुत्र ज़हीद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर,देहरादून को
घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था।घटना में संलिप्त चारों अभियुक्त ग्राम कुंजा, विकासनगर के रहने वाले है,अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम व नकबज़नी के लगभग एक दर्ज़न अभियोग पंजीकृत है, जबकि वांछित अभियुक्त मुसर्रत थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है।अभियुक्त रूकसान ने घटना में प्रयुक्त आला नकब एक लोहे की बारी को अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल के पास स्थित जंगल से बरामद किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट,कोतवाली विकासनगर, 
व अभियुक्त अहकाम पुत्र इरफ़ान निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर फरार चल रहे है,फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे है।
Comments
comment
date
latest news
एसएएससीआई योजना के तहत उत्तराखंड पुलिस को मिली 65.38 करोड़ की राशि की सौगात

एसएएससीआई योजना के तहत उत्तराखंड पुलिस को मिली 65.38 करोड़ की राशि की सौगात