News :
ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति

दून पुलिस ने 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Share
दून पुलिस ने 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/12/2025


देहरादून:जनपद को नशे से मुक्त करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्यवाही कर रही है, जिस क्रम में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को 20.34 ग्राम अवैध स्मैक,600 ग्राम अवैध गांजा,300 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।
जिसमें कोतवाली पटेलनगर में अभियुक्त नितिन उर्फ नाटू(उम्र32) पुत्र स्व0 लारेंस को ब्रह्मपुरी चौक ब्राह्ममण वाला के पास से 09.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया,तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी यू0के0-07-एफके-4044 को पुलिस द्वारा सीज किया गया। 
दूसरी घटना में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने 390 
स्पास मेडएसिटामिनोफेन ट्रामाडोल एचसीआई और डायसाइक्लोमाइन एचसीआई कैप्सूल प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ नशा तस्कर अशरफ अली पुत्र हाशिम अली निवासी पीपल के पेड़ के पास, बड़ा भारुवाला,देहरादून को झील तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। 
कोवताली डालनवाला पुलिस ने 3.09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों 1.दीपिन(उम्र18) पुत्र राकेश  निवासी- लेन नंबर 7, शुक्ला हाउस, धर्मपुर निकट रेवती नर्सिंग होम, थाना नेहरू कॉलोनी, जिला देहरादून   स्थाई पता- ग्राम खरसाली, तहसील व थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी,2. सौरभ (उम्र19) पुत्र राजेन्द्र  निवासी- ग्राम निशणीं, तहसील बड़कोट, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी,को करनपुर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया।
थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने 622 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त राहिल(उम्र20)पुत्र संजय नाथ निवासी सफेरा बस्ती निकट रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।
थाना रायवाला पुलिस ने 8.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त मोहित(उम्र25) पुत्र अरविन्द सिंह उर्फ हरवीर सिंह नि0 कुमरपुर तहसील सावर थाना याकुडगंज जनपद कासगंज उ0प्र0 हाल नि0 नखलक धाम रानीगली कोतवाली हरिद्वार को हरिपुरकला प्राइमरी स्कूल तिराहे के पास से 
गिरफ्तार किया, उक्त तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को पुलिस ने सीज कर दिया।
Comments
comment
date
latest news
अपनी मौत का इंतज़ार करते बुजुर्ग दंपति ! उत्तराखंड की इस मूवी ने रिलीज़ होने से पहले ही बटोर ली सुर्खिया

अपनी मौत का इंतज़ार करते बुजुर्ग दंपति ! उत्तराखंड की इस मूवी ने रिलीज़ होने से पहले ही बटोर ली सुर्खिया