News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

दून पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

  • Share
दून पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

shikhrokiawaaz.com

11/12/2025



देहरादून:दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आमजन में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से दून पुलिस ने आज बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला।एसएसपी देहरादून  के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र के प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली तथा राजपुर क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी बल ने संयुक्त रूप से मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस द्वारा जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों, चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की पूरी जांच की जा रही है,इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मॉल्स में बीडीएस और डॉग स्क्वॉड की मदद से लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
देहरादून पुलिस का यह कदम न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि आमजन में यह संदेश भी देता है कि पुलिस हर स्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
Comments
comment
date
latest news
गंगा घाट पर लड़ाई करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

गंगा घाट पर लड़ाई करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा