News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

वाहन चोरी की 03 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
वाहन चोरी की 03 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

03/17/2026


देहरादून: कोतवाली डोईवाला, पटेल नगर व डालनवाला क्षेत्र से हुई चोरी की अलग अलग घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा। घटनाओं को अंजाम देने वाले डिलीवरी बॉय सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

कोतवाली डोईवाला में वादी सौरभ प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी वार्ड न0 10 भानियावाला कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर के बाहर से उनकी मोटर साइकिल संख्या (यू0के0-07-डीटी-8584) (स्प्लेन्डर) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सँ0-65/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

कोतवाली पटेलनगर को वादी निखिल चौहान निवासी चौहान मौहल्ला कोतवाली पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटर साइकिल संख्या: (यू0के0-07-डीजेड-1338) को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 303(ए)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

कोतवाली डालनवाला को वादिनी कु० प्रियंका पाराशर पुत्री आर०डी० पाराशर निवासी पूजा बिहार, जीएमएस रोड, थाना बसंत विहार द्वारा लिखित तहरीर दी कि बीती 8 मार्च को सेंटेरियो मॉल हाथी बडकला के बाहर रोड से उनकी स्कूटी नम्बर (यूके 02 ए 2526 एक्टीवा),  जिसमें गलती से उनकी चाबी छूट गई थी, को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी लिया है। वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु०अ०सँ०- 43/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला, डालनवाला तथा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटनाओं में चोरी किये गए तीनो दो पहिया वाहनों को बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा मोटर साइकिल चलाने के शौक तथा नशे की लत के कारण  उक्त चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाना बताया गया। डालनवाला थाने से गिरफ्तार अभियुक्त फूड डिलीवरी का काम करता है।



*1- कोतवाली डोईवााला से*

विनय नेगी पुत्र श्री विक्रम नेगी निवासी ग्राम कोटी बनगाँव किरेथ थाना घनसाली टिहरी गढवाल (उम्र- 21 वर्ष)
घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-8584 (स्प्लेन्डर) बरामद की गई।

*2- कोतवाली पटेलनगर से:*

 विनोद पुत्र बाबूराम निवासी चौहान गली मेहुँवाला कोतवाली पटेलनगर देहरादून (उम्र 28 वर्ष)  

*बरामदगी:* यू0के0-07-डीजेड-1338 (स्प्लेंडर)

*3- कोतवाली डालनवाला से*

नीतीश कुमार यादव उर्फ राज पुत्र अजीत प्रसाद निवासी ग्राम अमरपुर पाली निकट देवी स्थान मंदिर, थाना काकू, जनपद जहानाबाद, बिहार हाल पता सी-112 नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, (उम्र 23 वर्ष)

Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान

केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान