News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

चोरी की 02 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
चोरी की 02 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

07/29/2026


देहरादून: बीती मंगलवार को वादी फिरोज पुत्र सज्जाद निवास जमनपुर सेलाकुई, देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा सेलाकुई इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित ई0डी0 कम्पनी से उनकी स्पलेंडर मोटर साइकिल सं0: (यू0के0-16-डी-8468) चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा: 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी / पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।  पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल सेलाकुई बाजार के पुरानी चौकी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त साहिल अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी  देवडाड़ थाना देवडाड़ जिला गोड्डा झारखण्ड हाल जमनपुर पीठ वाली गली सेलाकुई, देहरादून, (उम्र 21 वर्ष) को उक्त घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व सेलाकुई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजावाला मे भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिसके संबंध में थाना सेलाकुई में पूर्व में मु0अ0सं0- 90/2026 पंजीकृत किया गया था, अभियुक्त के निशानदेही पर उसके कब्जे से उक्त चोरी घटना में चुराया गया सामान भी बरामद किया गया।
Comments
comment
date
latest news
कानून सबके लिए है समान,कानून से ऊपर कोई नही: डीजीपी

कानून सबके लिए है समान,कानून से ऊपर कोई नही: डीजीपी