News :
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

मोबाइल स्नैचिंग की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
मोबाइल स्नैचिंग की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

07/15/2026


देहरादून: मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर किया गिरफ्तार।
 बीती मंगलवार को कोतवाली प्रेम नगर पर वादी कु० संतोषी जोशी निवासी ठाकुरपुर प्रेम नगर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की केहरी गांव फ्लाईओवर के नीचे से अपने घर की ओर जाते समय पीछे से आये अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर तत्काल मु०अ०सं०- 137/26धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

       घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त का संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान झाझरा पुलिस चौकी के सामने  से घटना में शामिल 02 अभियुक्तो फरमान तथा सुहेल को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों फरमान पुत्र इकरार निवासी लालपुल, पटेल नगर मूल पता बिजनौर, उत्तर प्रदेश, (उम्र- 19 वर्ष) व सुहेल पुत्र मुरसलीन निवासी ब्रह्मपुरी, पटेल नगर, (उम्र - 23 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
Comments
comment
date
latest news
2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी के संकल्प को लेकर रेखा आर्या ने उठाई 'कांवड़ यात्रा'*

2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी के संकल्प को लेकर रेखा आर्या ने उठाई 'कांवड़ यात्रा'*