News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

06/10/2026



देहरादून: कल वादी ललित मोहन बिष्ट पुत्र धर्म सिंह बिष्ट निवासी- बद्री विशाल एनक्लेव, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि बीती 08 जून को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान का ताला तोडकर नकदी व लैपटॉप की चोरी कर लिए है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 216/2026 धारा: 331(4)/305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से कल को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगा मार्ट जोगीवाला के पीछे से एक संदिग्ध स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: (यू0के0-07-जी-5788) को रोककर चैक किया गया तो मोटर साइकिल सवार 02 व्यक्तियों 01: संदीप मेहर पुत्र महिपाल सिंह निवासी नियर ग्रीन वुड स्कूल दौड़वाला मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, (उम्र- 29 वर्ष) व प्रिंस सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी निवासी कालिका विहार, बंजारावाला, पटेलनगर, (उम्र- 27 वर्ष)
के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किया गया माल बरामद होने पर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।

 पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज दोनो अभियुक्त देहरादून से बाहर भागने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनो अभियुक्त पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुके हैं। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
Comments
comment
date
latest news
डोलिया देवी के पास मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग बाधित, मार्ग दुरुस्तीकरण कार्य जारी

डोलिया देवी के पास मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग बाधित, मार्ग दुरुस्तीकरण कार्य जारी