News :
चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का लगातार शिकंजा सपेरों की आड़ में चोरी का खेल! नैनीताल पुलिस ने 25 लाख के जेवरात संग 3 शातिर दबोचे बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले चालको को नैनीताल पुलिस ने सिखाया सबक देर रात शिफ्ट ख़त्म कर घर लौट रहे व्यक्ति को किडनैप कर 2 स्कूटी सवार ने मारपीट कर लूट की डीएम सविन बंसल ने किया आधुनिक एनआईसी कार्यालय का किया उद्घाटन 678 ग्राम चरस संग 1 तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का एसटीएफ़, दून पुलिस ने किया खुलासा, 5 सटोरी गिरफ्तार केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती,सीएम धामी ने किया अस्पताल का शुभारंभ हरिद्वार पुलिस ने 4 माह से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को परिजनों से मिलाया

वाहन चोरी की 04 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
वाहन चोरी की 04 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

07/20/2025


देहरादून: दून पुलिस ने वाहन चोरी की 04 अलग अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े जाने के डर से चोरी किए गए वाहनों को काटकर उनके कल पुर्जो व अन्य पार्ट्स को कबाड़ियों को बेच देते थे अभियुक्त।

जानकारी के अनुसार थाना बसंत विहार पर वादी 01: बेअंत सिंह निवासी आइटीबीपी सीमाद्वार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल प्लैटिना संख्या: पीबी-37-डी-8149, (2) चतर सिंह रावत निवासी आशीर्वाद एंक्लेव द्वारा अपनी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीक्यू-3437, (3) हरीश जेठी निवासी सिद्धार्थ पैराडाइज पंडितवाडी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पल्सर बजाज संख्या (यू0के-07-एएच-2660) तथा (4) रोहित बजाज निवासी 101 वसुंधरा एनक्लेव देहरादून द्वारा  अपनी एक्टिवा संख्या: (यू0के-07-बीवाई-7782) के चोरी हो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिये गये । जिस पर अंतर्गत धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए। 

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाओ के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा निर्देश दिए गए।  ज़िस पर  थाना बसंत विहार पर  पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की  गयी, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्धों की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के दौरान कल मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हरबंसवाला टी स्टेट खंडहर में कुछ लोग चोरी किए गए वाहनों एवं वाहनों के कलपुर्जों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल खंडहर में दबिश देते हुए खंडहर के अंदर से 05 अभियुक्तों (01) आस मोहम्मद पुत्र असगर निवासी ग्राम जीवनगढ़, तहसील व  थाना- विकासनगर, (उम्र 34 वर्ष)  (02) मुनव्वर पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी ग्राम कोहली पोस्ट चन्देना थाना देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता जेतनवाला, निकट एमडीडीए फ्लैट, (उम्र 23 वर्ष) (3) तालिब पुत्र दिलशाद निवासी तेलपुर चौक थाना पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम व थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, (उम्र 20 वर्ष) (4) रईस
पुत्र शहिद सलमानी निवासी मेहुवाला थाना पटेलनगर मूल पता ग्राम बकावास, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (उम्र 36 वर्ष) तथा (5) सलमान पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी निकट मुंतज़िर का होटल कांवली रोड लक्ष्मण चौक, देहरादून, (उम्र 22 वर्ष)
जो आपस में खंडहर में रखें वाहन एवं वाहनों के कल पुर्जों की खरीद फरोख्त कर रहे थे, को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस टीम को चोरी की 01 एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीक्यू- 3427, 01 बजाज डिस्कवर नंबर UK07 AX 5538 मोटरसाइकिल तथा 02 अन्य दो पहिया वाहनो के कलपुर्जे बरामद हुए। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बरामद वाहनो को बसंत विहार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो से चोरी करना बताया गया।

अभियुक्त आस मौहम्मद से पूछताछ में बताया गया कि वो थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है तथा पूर्व में भी कई बार एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों में जेल जा चुका है।  उसके द्वारा अपने साथी मुनव्वर, जो  जैतनवाला में रहता है, जहाँ उसकी बाइक रिपेयरिंग एवं पार्ट्स की दुकान है, के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।  दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया। चोरी के बाद दोनो अभियुक्त चोरी किये गये वाहनों को खोलकर कुछ पार्टस को बेच देते है तथा कुछ अभियुक्त मुनव्वर की दुकान पर रखकर ग्राहकों की गाड़ी में लगा देते थे। अभियुक्तो के साथ पकडे गये 03 अन्य अभियुक्त कबाड़ी का काम करते है, जो अभियुक्तो से उनके द्वारा चोरी किये गये वाहनों के पार्टस व अन्य सामान खरीदते थे। 

अभियुक्त आस मोहम्मद  थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है।
Comments
comment
date
latest news
आपरेशन मुस्कान अभियान में श्रद्धालुओं के खोए परिजनों व कीमती सामान को लौटा मुस्कान बिखेर रही रुद्रप्रयाग पुलिस

आपरेशन मुस्कान अभियान में श्रद्धालुओं के खोए परिजनों व कीमती सामान को लौटा मुस्कान बिखेर रही रुद्रप्रयाग पुलिस