News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

नकबजनी की 02 अलग- अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
नकबजनी की 02 अलग- अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

08/16/2025


देहरादून: नकबजनी की 02 अलग- अलग घटनाओ का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को चोरी की ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी हो की बीती माह वादी भगत सिंह नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी निवासी 34 गढ़ विहार, फेस 01, मोहकमपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी आकर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर ले गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0-247/25 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।  गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा मैनुअल पुलिसिंग करते हुए सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।  तथा आज दिनांक 16/08/25 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त मनीष कुमार को अनिकेत फॉर्म के पास सड़क मार्ग से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना से संबंधित चोरी की ज्वैलरी बरामद हुई, तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से कुछ अन्य आभूषण भी बरामद हुए, जिनके सम्बंध में सख्ती से पूछताछ पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वैलरी को 10 अगस्त की रात्रि में हर्रावाला क्षेत्र में बंद मकान की चोरी करना बताया गया, जिसके संबंध में जानकारी करने पर थाना डोईवाला में मु0अ0सं0-222/25 धारा- 305A बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रात्रि में मोहल्लो में घूमकर बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है। रात्रि में घूमने के दौरान अभियुक्त अपने हाथ में डिब्बा लेकर घूमता है, जिससे किसी के द्वारा पकड़े लिए जाने पर वह पेट्रोल चोरी करने के लिए घूमने की बात बता सके तथा  बड़ी कार्यवाही से बच सके।

घटना के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए अभियुक्त रेल पटरी का इस्तेमाल करता है, ताकि सीसीटीवी कैमरों तथा लोगो की नजरो से बच सके तथा चोरी करने के लिए गली मोहल्लों के आम रास्तों को छोड़कर खाली प्लॉट, बागीचों तथा घरों की छतों का इस्तेमाल करता है।

 पूछताछ में अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी हाल सृष्टि विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, मूल पता- शिव मंदिर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, (उम्र 34 वर्ष)  द्वारा एक माह पूर्व सरस्वती विहार में भी चोरी के इरादे से घर में घुसने तथा वहाँ मौजूद महिला के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकत करना भी बताया गया, उक्त संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर पूर्व में मु०अ०सं०- 217/25 धारा 351(2),76 बीएनएस पंजीकृत है, उक्त अभियोग में भी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसमे पीड़िता से अभियुक्त की शिनाख्त की कार्यवाही कराई जायेगी।
Comments
comment
date
latest news
मोदी ने जनता से मांगा पांचों सीट पर कमल खिलाने का वचन

मोदी ने जनता से मांगा पांचों सीट पर कमल खिलाने का वचन