News :
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

बाल श्रम करने वाले 3 बालकों को दून पुलिस ने किया रेस्क्यू

  • Share
बाल श्रम करने वाले 3 बालकों को दून पुलिस ने किया रेस्क्यू

shikhrokiawaaz.com

09/12/2024


देहरादून:एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गये।
जिस क्रम में आज गुरुवार को एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा जिला टास्क फोर्स के साथ मिलकर रायपुर एवं राजपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के दौरान टीम ने राजपुर एवं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग प्रतिष्ठान स्वामियों के द्वारा अपने प्रतिष्ठानो में बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाया गया।
जिस क्रम में टीम द्वारा बाल श्रम कर रहे एक बालक को राजपुर क्षेत्र व दो बालकों को रायपुर क्षेत्र से सकुशल रेस्क्यू किया।इसी के साथ पुलिस द्वारा बालकों से बाल श्रम करा रहे प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध थाना राजपुर एवं थाना रायपुर में बाल श्रम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त रेस्क्यू सभी बच्चों को मेडिकल के उपरान्त बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू किये गये तीनों बालकों को समर्पण खुला आश्रय गृह चन्दर नगर देहरादून में दाखिल किया गया, जहां पर उक्त बच्चों व उनके अभिभावकों की उचित काउंसलिंग कर बाल अपराधों, बाल श्रम के दुष्प्रभावों तथा शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।
Comments
comment
date
latest news
भारी बारिश के चलते प्रदेश में आज चारधाम धाम यात्रा स्थगित

भारी बारिश के चलते प्रदेश में आज चारधाम धाम यात्रा स्थगित