News :
उपलब्धि: साइबर सुरक्षा व नियंत्रण में टॉप 5 राज्यो में उत्तराखंड़ उपलब्धि: साइबर सुरक्षा व नियंत्रण में टॉप 5 राज्यो में उत्तराखंड़ युवक का हाथ लगने से खंडित हुई कांवड़िये की डाक, पुलिस ने वापिस गंगाजल भरवाकर कांवड़िये को किया रवाना कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर 1 सितंबर से प्रदेश में होगा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन, डीएम ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक बारिश बनी चुनौती, लेकिन नहीं रुका सेवा का संकल्प एसएसपी श्वेता चौबे ने लिया कांवड़ यात्रा का जायजा *सावन में कांवड़ लेकर निकले तेजस्वी सूर्या, सैकड़ों युवाओं के साथ वीरभद्र पहुंचे* एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रुम का निरीक्षण *पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नदी किनारे विशेष सतर्कता की अपील

दून पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया अभ्यास, महत्वपूर्ण स्थानों पर की चेकिंग

  • Share
दून पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया अभ्यास, महत्वपूर्ण स्थानों पर की चेकिंग

shikhrokiawaaz.com

05/07/2025


देहरादून-: आज सुबह भारतीय सेना में आपरेशन सिंदूर लांच कर पाकिस्तान के 8 आतंकी ठिकानों पर एक के बाद एक 9 हमले कर पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत सरकार व भारतीय सेना के इस पराक्रम के बाद पाकिस्तान द्वार कोई भी जवाबी कार्यवाही के लिए भारत सरकार द्वारा देश के बॉर्डर व उसके आसपास के क्षेत्रों में युद्ध होने जैसे हालातो में जनता को मॉक ड्रिल सीखने को जहां सरकारों को आदेशित किया है तो वहीं पुलिसबल द्वारा भी अपने स्तर पर अपने-अपने शहरों की सुरक्षा व्यवस्था जांची जा रही है।

जिस क्रम में आज बुधवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी टीम के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण स्थानों पर मॉक ड्रिल लॉंच करने के आदेश दिए। 
 जिसके अनुपालन में ऋषिकेश क्षेत्र में किसी आकस्मिक स्थिति होने पर ऋषिकेश के सभी महत्पूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की सुरक्षा हेतु की जाने वाले कार्यवाही के अभ्यास हेतु पुलिस द्वारा ड्रिल का आयोजन किया गया। 

इस दौरान पुलिस तथा एटीएस की टीमों द्वारा आकस्मिक स्थिति  में एम्स अस्पताल, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैम्प, बस अड्डा आदि महत्वपूर्ण स्थानों की आकस्मिक चैकिंग का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित आम जनमानस को आकस्मिक स्थिति बनने के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी।

ड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा घटना की सूचना पर पुलिस के रिस्पांस टाइम का आंकलन किया व रिस्पॉन्स टाइम में बेहतरी के बिंदुओं पर चर्चा की।
Comments
comment
date
latest news
हिंदी भाषा का महत्व

हिंदी भाषा का महत्व