News :
किरायदारों का सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों के चालान अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, 02 दिन का येलो अलर्ट जारी हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजधानी से दूर चम्पावत में पहली बार आयोजित हुई धामी कैबिनेट की बैठक गांव खाली, लेकिन पहरा जारी… अमर सिंह निभा रहे ग्राम प्रहरी की जिम्मेदारी आपरेशन नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 18 चालक गिरफ्तार, गाड़ियां सीज पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक

अमरीक गैंग के सदस्य व धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी अभियुक्त रणवीर सिंह का दून पुलिस ने किया आंबाला जेल में "वारण्ट बी" दाखिल*

  • Share
अमरीक गैंग के सदस्य व धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी अभियुक्त रणवीर सिंह का दून पुलिस ने किया आंबाला जेल में

shikhrokiawaaz.com

07/23/2024


देहरादून:पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अमरीक गैंग के सक्रिय सदस्यों पर कार्यवाही जारी है।दून पुलिस द्वारा उक्त गैंग के सक्रिय सदस्य तथा धोखाधडी के मुख्य आरोपी अभियुक्त रणवीर सिंह का आंबाला जेल में "वारण्ट बी" दाखिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 21 मार्च कक शिकायतकर्ता 
गोविंद सिंह पुंडीर की शिकायत पर  थाना राजपुर में अमरीक गैंग के विरूद्व जमीनी धोखाधडी के सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया गया था,इस दौरान पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल 04 अभियुक्तों अदनान, अमजद, शरद गर्ग व साहिल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
उक्त प्रकरण में कल सोमवार को थाना राजपुर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त रणवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी 115 हेमा माजरा थाना मुलाना जनपद अंबाला हरियाणा का न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त किया गया। अभियुक्त रणवीर सिंह द्वारा बीट 24 जून को पंचकूला में दिल्ली पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया था, उक्त मुठभेड़ में अभियुक्त रणवीर के पैर में गोली लग गई थी जिसका उपचार पंचकूला के एक निजी अस्पताल में हरियाणा पुलिस की निगरानी में चल रहा था।
19 जुलाई को अभियुक्त के ठीक होने के पश्चात हरियाणा पुलिस द्वारा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार अंबाला भेजा गया था, जिसके विरूद्व थाना सेक्टर 20 पंचकुला हरियाणा में मुकदमा दर्ज किया गया।
उक्त प्रकरण को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पूर्व में दून पुलिस की एक टीम को अभियुक्त से पूछताछ के लिए सेक्टर 20 पंचकुला भेजा गया था, जिनके द्वारा अभियुक्त से बाबा अमरीक गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।
जिस क्रम में कल सोमवार को राजपुर पुलिस द्वारा रणवीर का वारंट बी प्राप्त कर सेंटर जेल अंबाला में दाखिल कर लिया गया है। अभियुक्त को जल्द ही देहरादून लाकर गैंग के अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जाएगी। अभियुक्त रणवीर एक हार्डकोर क्रिमिनल है, जिसकेे विरुद्ध देश के कई राज्यों में संगीन वारदातों के कई मुकदमें दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
कांग्रेस की उम्मीदवार को हरी झंडी: हरबर्टपुर नगर पालिका से चुनाव लड़ सकेंगी कांग्रेसी प्रत्याशी यामिनी

कांग्रेस की उम्मीदवार को हरी झंडी: हरबर्टपुर नगर पालिका से चुनाव लड़ सकेंगी कांग्रेसी प्रत्याशी यामिनी