News :
मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल से होल्ड हुई रकम वापिस पा सकेंगे पीड़ित गरिमा के विपरीत आचरण पर उपनिरीक्षक निलंबित रीप प्रयोजना के तहत कालसी की महिलाओं बन रही आत्मनिर्भर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश* भीषण गर्मी में भी कर्तव्यपथ पर डटे जवानो के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरी कप्तान श्वेता नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिक युवती को पुलिस ने मात्र 8 घंटे में खोज परिजनों को सौंपा खोए हुए 10 मोबाइल फ़ोन स्वामियों को लौटा उनके चेहरों पर बिखेरी मुस्कान एसपी ऋषिकेश ने ग्राउंड जीरो पर संभाली यात्रा मार्ग व्यवस्था और करें तो हक है और पुलिस करे तो रौब!

नाईट लाइफ में मसरूफ युवाओं पर दून पुलिस की सख्ती !

  • Share
नाईट लाइफ में मसरूफ युवाओं पर दून पुलिस की सख्ती !

shikhrokiawaaz.com

04/06/2026


देहरादून-: इस बार रविवार की रात देहरादून में और रविवार की रातों की तरह नही थी,जहां बेपरवाह युवा देर रात तक सड़को पर मनमानी करते घूम रहे हो, गाड़ियों में ही शराब की बोतलें खुल रही हो, रैश ड्राइविंग की आड़ में सड़कों पर यातायात नियमो की धज्जियां उड़ती हो। इस बार दून पुलिस द्वारा आपरेशन नाईट स्ट्राइक के तहत शहरभर में युवाओं व बेपरवाह लोगो को नियमो का पाठ पढ़ाया गया व जरूरत पड़ने पर साथ थाने भी लाया गया।

बीते हफ्ते से ही दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में आपरेशन नाईट स्ट्राइक किया जा रहा है, जिसके तहत दून पुलिस के अधिकारियो, थाना, चौकी की पुलिस टीमो द्वारा तय समय सीमा के बाद भी खुले होटल, बार, पब, रेस्टोरेंट सहित सड़को पर बिन वजह देर रात तक घूम रहे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में कल रविवार को भी एसपी ऋषिकेश जया बलोनी कल अपनी टीम के साथ राजपुर अंतर्गत कुठाल गेट, मसूरी- राजपुर रोड में चेकिंग के लिए उतरी। उनके द्वारा अपनी टीम को किस किस जगह कार्यवाही की जानी है, का ब्रीफ करते हुए अलग-अलग टीम बांटते हुए खुद एक टीम को लीड करते हुए कार्यवाही शुरू की।

जिस क्रम में कल रविवार को देर रात एसपी ऋषिकेश जया बलोनी के नेतृत्व में गठित अलग- अलग पुलिस टीम द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान रायपुर क्षेत्र में 01 रेस्टोरेंट, डेटिंग पाइण्ट के संचालक द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 47 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

राजपुर क्षेत्र में देर रात्रि होटल बार रेस्टोरेन्ट की चेकिंग के दौरान इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित स्पॉट कैफे के संचालक द्वारा देर रात्रि तक अपने कैफे को खोलकर लोगो को हुक्का पिलाया जा रहा थी जिस पर कैफे संचालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये उसे हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित कैफे को बन्द कराया गया। 

रात्रि चैकिंग के दौरान कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला क्षेत्र से पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से सट्टे की खाईबाडी करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध सट्टा सामग्री व नगदी बरामद की गई, जिनके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 14.72 ग्राम अवैध स्मैक तथा 227 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को सीज किया गया। 

 सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 07 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कैण्ट, प्रेमनगर तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 1152 व्यक्तियों को चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए 80 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 122 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 34 हज़ार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 63 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 43500/-  का जुर्माना वसूला गया तथा 80 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 07 वाहनों को सीज किया गया।
Comments
comment
date
latest news
डीएम व कप्तान ने किया 7 व 8 नवंबर के कार्यक्रमो का निरीक्षण

डीएम व कप्तान ने किया 7 व 8 नवंबर के कार्यक्रमो का निरीक्षण