News :
मुख्यमंत्री आवास में रामनवमी पर कन्या पूजन, सीएम धामी ने दिया समृद्धि का संदेश मुख्यमंत्री आवास में रामनवमी पर कन्या पूजन, सीएम धामी ने दिया समृद्धि का संदेश हेली सेवा के नाम पर साइबर ठगी के विरुद्ध एसटीएफ़ व आई4सी ने की बैठक, पवन हंस के नाम पर संचालित साइट्स पर कार्यवाही दून पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार 2 महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, शराब बरामद दून में सघन चेकिंग अभियान: 45 नशे में चालक गिरफ्तार, 45 वाहन सीज शिक्षण संस्थानों के छात्रों व संचालकों को पुलिस की कड़ी चेतावनी, गुटबाजी में संलिप्त होने पर होगी कड़ी कार्यवाही रायपुर में "चार साल बेमिसाल"की गूंज: एक ही दिन में 257 लोगों को मिला लाभ हरिद्वार कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना निरीक्षण

दून पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक

  • Share
दून पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक

shikhrokiawaaz.com

03/26/2026

देहरादून: दून पुलिस के एक कर्मठ और जुझारू पुलिसकर्मि ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
चण्डीगढ़ में दिनांक 20 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित पांचवें सीरियर मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026में जनपद देहरादून में तैनात अपर उपनिरीक्षक (अ0उ0नि0) प्रेम प्रकाश पुरोहित ने 55 प्लस आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आगामी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो उनके खेल कौशल और समर्पण का प्रमाण है।
दिनांक 25मार्च 2026को पदक विजेता प्रेम प्रकाश पुरोहित ने पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसएसपी दून ने उनके जोश, जज्बे और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
एसएसपी द्वारा उनके उत्साहवर्धन के लिए ₹2500का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दून पुलिस के इस खिलाड़ी की उपलब्धि न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि कर्तव्य के साथ साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती हैं।
Comments
comment
date
latest news
एएचटीयू की टीम ने बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चलाया जन जागरुकता अभियान

एएचटीयू की टीम ने बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चलाया जन जागरुकता अभियान