News :
नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; फिल्म जगत में शोक की लहर बारिश के पानी के छींटे पड़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 4 गिरफ़्तार व्हाट्सएप पर आया आरटीओ चालान बना ठगी का जाल,4.40 लाख उड़ाने वाला साइबर ठग गुजरात से गिरफ्तार* बैंक में बंधक जमीन बेचकर 40 लाख की धोखाधड़ी, डेढ़ साल से फरार दो इनामी गिरफ्तार* दून पुलिस ने बुजुर्गों के घर जाकर बांटा उनका दुख-दर्द, दिलाया हर कदम साथ खड़े रहने का भरोसा तेज आंधी से देहरादून में हड़कंप, रिस्पना पुल से लेकर एसपी सिटी ऑफिस तक नुकसान भाजपा पार्षद के घर मे चोरी करने वाले नेपाली गैंग का 1 सदस्य गिरफ्तार नशे के लिए बंद घर मे सेंधमारी कर उड़ाए 8 लाख के गहने, गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की विशेष पूजा देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या

दून पुलिस में 4 दुपहिया वाहनों के 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

  • Share
दून पुलिस में 4 दुपहिया वाहनों के 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/21/2024


देहरादून:जनपद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुयी वाहन चोरी की 2 घटनाओं का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 25 अगस्त को वादी अमन नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी लेन न0 02 गढवाली कालोनी रिंग रोड रायपुर देहरादून ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनकी मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-एजे-5603 सुपर स्पेन्डर को सहस्त्रधारा क्रासिंग के पास दुकान के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
वंही दूसरी चोरी की घटना में 13 सितंबर को शिकायतकर्ता सक्षम ने थाना कैण्ट पर शिकायत दर्ज करवाई गयी कि उनकी स्कूटी: यू0के0-07-एफआर-9968 को तेल भवन के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
उक्त चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर गठित टीम द्वारा सुरागरसी व पतारसी करते हुये वाहन चैकिंग के दौरान दून स्कूल माल रोड क्षेत्र से वाहन चोरी घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अंशुल(उम्र22)पुत्र संदीप कुमार निवासी ग्राम धौलास  थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून,को स्कूटी यू0के0-07- एफआर-9968 के साथ
व दूसरे अभियुक्त राहुल कुमार(उम्र22) उर्फ सिदार्थ पुत्र सतीश कुमार निवासी गली न0- 04 आर्यनगर, थाना- डालनवाला, देहरादून,को थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान मालदेवता क्षेत्र से चोरी की मोटर साईकिल सं0 यू0के0-07- एजे-5603 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 
Comments
comment
date
latest news
पुलिस से बचने को चारपाई के नीचे जमीन में गाडी थी शराब,  250 पाउच कच्ची शराब

पुलिस से बचने को चारपाई के नीचे जमीन में गाडी थी शराब, 250 पाउच कच्ची शराब