News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

अवैध रूप से जुआ खेल रहे 13 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
अवैध रूप से जुआ खेल रहे 13 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/29/2025


त्यूणी: एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में चल रही अवैध गतिविधियों पर नज़र रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। 

इसी क्रम में थाना त्यूणी पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अटाल महेशानंद की दुकान में कुछ लोगो के द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त दुकान में दबिश दी गयी, तो दुकान के अंदर 13 व्यक्ति ताश के पत्तो पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे तथा फर्श पर एक सफेद काली लाल चादर  के उपर 500-500 के 226 
नोट कुल 101300/- 200-220 के 9 नोट कुल 1800/- 100-100 के 19नोट कुल 1900/- 50-50 के 4 नोट कुल 200/-व 20-20 के 6 नोट कुल 120/-रूपये व कुल 117020/- रूपये बरामद हुये।  पुलिस द्वारा मौके से ही सभी 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना त्यूणी पर मु0अ0सं0 - 25/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
Comments
comment
date
latest news
एएसपी कोटद्वार ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण

एएसपी कोटद्वार ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण