News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला

  • Share
दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला

shikhrokiawaaz.com

08/03/2026


देहरादून:  एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के सम्बंध में कलसी पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अन्य अपराधों एवं उनसे बचाव के उपाय के संबंध में जागरुक किए जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
          इसी क्रम में एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल के  छात्र- छात्राओं को कालसी थाना परिसर में कानून एवं अपराध संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की भूमिका एवं नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए
विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी एवं अपराध संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
Comments
comment
date
latest news
पीएलटीए में 10 वीं क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का हुआ आगाज़

पीएलटीए में 10 वीं क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का हुआ आगाज़