देहरादून-: आज सोमवार को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों 1- मुकेश कुमार, लीडिंग फायरमैन
2- रामकुमार, ओ0पी0, 3- सुन्दर कुमार, कुक को पुष्प माला पहनाई। कप्तान ने उन सभी के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग थे व रहेंगे। कप्तान ने अपने सम्बोधन में उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा।
विदाई समारोह के दौरान कप्तान देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर उनके विदाई समारोह को यादगार बनाया। कप्तान ने सेवानिवृत्त कर्मियों से अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। कप्तान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विदाई समारोह के पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ऋषिकेश, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।