News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

दून पुलिस की तत्परता लाई रंग, भटके मासूम को सकुशल परिवार तक पहुंचाया

  • Share
दून पुलिस की तत्परता लाई रंग, भटके मासूम को सकुशल परिवार तक पहुंचाया

shikhrokiawaaz.com

06/11/2026


देहरादून:जनपद में दून पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 
आराघर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को एक 10 वर्षीय बालक अकेला और घबराई हुई अवस्था में घूमता मिला। पुलिस ने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लेकर प्रेमपूर्वक बातचीत की, जिससे बालक ने अपना और अपने पिता का नाम बताया। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित रूप से कोतवाली डालनवाला ले गई और कंट्रोल रूम की सहायता से उसके परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बालक के परिवार का पता लगाकर उन्हें थाने बुलाया।
थाने पहुंचे बालक के पिता ने बताया कि घर पर डांट पड़ने से नाराज होकर उनका पुत्र बिना बताए घर से निकल गया था और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस ने बालक और उसके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें आवश्यक समझाइश दी तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और दून पुलिस की मानवीय कार्यशैली, संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यह घटना दर्शाती है कि दून पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
भारत की धरती पर लौटा 102 टन सोना!

भारत की धरती पर लौटा 102 टन सोना!