News :
जवान शाहनवाज द्वारा एक बार फिर रक्तदान कर बचाई जिंदगी कल से शीतकाल के लिए बंद होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट साइबर ठगी पर लगाम लगाने की तैयारी, 1930 कंट्रोल रूम में एसबीआई का नोडल अधिकारी तैनात संपत्ति विवाद में मामा के परिवार में भांजे पर किया हमला, भांजे की मौत ऋषिकेश में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, 36 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी पीछे करने पर टायर की चपेट में आया था अर्श! पारिवारिक कलह में नशेड़ी पुत्र ने पिता पर चाकू से किया हमला, पिता की मौत गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे होंगे बंद गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा:धामी कलयुगी बेटे ने पिता को मारा चाकू, मौत

स्पा सेंटरों पर दून पुलिस का चेकिंग अभियान

  • Share
स्पा सेंटरों पर दून पुलिस का चेकिंग अभियान

shikhrokiawaaz.com

09/29/2024


देहरादून:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 70 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में पूछताछ की गई तथा स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 29 चालान करते हुए 10,750/= रू० संयोजन शुल्क की धनराशि वसूली गई तथा 26 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 

इस दौरान पटेल नगर क्षेत्र में मंडी के पास लाइनवुड स्पा एंड सैलून में 03 पुरुषों व 03 महिलाओं के आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर संबंधित स्पा संचालिका सहित 04 लोगो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम ,1956 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया, तथा मौके से 05 पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया।
Comments
comment
date
latest news
मानसून से पहले की बारिश में ही बेहाल हुए हाल

मानसून से पहले की बारिश में ही बेहाल हुए हाल